HomeAccidentहल्द्वानी में भयानक हादसा: उफनाई नहर में गिरी कार, 4 की मौत,...

हल्द्वानी में भयानक हादसा: उफनाई नहर में गिरी कार, 4 की मौत, 3 गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां मंडी क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे उफनाई नहर में एक कार गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे मे तीन लोग घायल हैं।

मिली जानकरी के अनुसार आज बुधवार सुबह यह हादसा हुआ है। इन दिनों बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें एक बालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बताया जा रहा है कि कार संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे। वे सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। अचानक सिंचाई नहर में कार गिरी और पलट गई। फिर थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। हालांकि तब तक देर हो गई थी। कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे। 3 लोग घायल मिले, जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

इधर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। इसके अलावा रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) घायल हैं।

लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर जब कार नहर में गिरी तभी पलट गई। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ओवर फ्लो नहर का पानी तेजी से कार के अंदर घुस गया। कार सवार लोग नीचे के हिस्से में आ गए, इस कारण चार लोगों की जान चली गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments