HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी : बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर गिरी गाज़, धड़ाधड़ चालान

हल्द्वानी : बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर गिरी गाज़, धड़ाधड़ चालान

अल्मोड़ा में 02 मकान मालिकों पर 15 हजार का चालान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/अल्मोड़ा। बिना सत्यापन कराए किराएदार रखने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस घर—घर सत्यापन अभियान चलाए है। इस दौरान बिना किसी वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर भवन व दुकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। धड़ाधड़ चालान किए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, co सिटी नितिन लोहनी, co रामनगर सुमित पांडेय सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

11 जून, 2025 को सत्यापन अभियान में हुई कार्रवाई

  • कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरीआदि- 900
  • कुल सत्यापन किया गया – 387
  • सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 131 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 39,000 रुपये
  • कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान 26 व्यक्तियों पर
  • कुल जुर्माना – ₹2,60,000

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का 15 हजार चालान

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 02 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रूपये 15 हजार रुपये का चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments