HomeAccidentउत्तराखंड : सड़क से नीचे जा गिरा अनियंत्रित पिकअप, 2 की मौत,...

उत्तराखंड : सड़क से नीचे जा गिरा अनियंत्रित पिकअप, 2 की मौत, 1 गंभीर

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पर्वतीय भू—भागों में सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष जागरुकता नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक बुरी खबर उत्तरकाशी से आ रही है, जहां शुक्रवार देर शाम मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा। वाहन में 3 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटना के संबंध में स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए घटना की पुष्टि की है। बताया कि वे घटना के बाद स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है, जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव: हरिद्वार के लक्सर की रायसी चौकी क्षेत्र के गांव दरगापुर के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान सोनू उम्र 36 वर्ष पुत्र तुन्ना, निवासी मैवड कला, थाना कलियर के रूप में हुई है. मृतक बीते तीन दिनों से अपनी बहन के घर आया हुआ था और वहीं रह रहा था. रायसी चौकी प्रभारी कमल कांत रतूड़ी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था. फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments