HomeBreaking Newsधामी कैबिनेट : ई—वाहनों पर टैक्स छूट, जानिए ​किन 12 प्रस्तावों पर...

धामी कैबिनेट : ई—वाहनों पर टैक्स छूट, जानिए ​किन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। बैठक में बदरीनाथ धाम में सौंदर्यीकरण, हाइब्रिड वाहनों का टैक्स माफ करना और पुलिस सेवाओं के लिए एक ही भर्ती परीक्षा करवाने जैसे बड़े फैसले लिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बैठक के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। बताया कि बैठक में पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता नियमावली, भर्ती परीक्षाओं, ई-वाहन टैक्स माफी, पर्यटन योजनाओं और पेंशन जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

जानिए, कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु

  • 2013 से कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को अब मृतक आश्रित का लाभ मिलेगा।
  • उत्तराखंड स्वच्छता गतिशीलता नियमावली के तहत वाहन कन्वर्जन पर सब्सिडी प्रक्रिया को सरल किया गया।
  • देहरादून की सीएनजी व BS-6 सिटी बसों को 50% या अधिकतम ₹15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।
  • विक्रम व अन्य डीजल वाहनों के लिए भी सब्सिडी योजना लागू की जाएगी।
  • बैटरी, मोटर और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल वाहनों पर परिवहन टैक्स पूरी तरह माफ होगा, केवल जीएसटी देय रहेगा।
  • उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही और उप निरीक्षक पदों की परीक्षा अब एक साथ आयोजित की जाएगी।
  • सब-इंस्पेक्टर स्तर के सभी पदों की परीक्षा भी एकसमान तरीके से कराई जाएगी।
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 15 नए पद सृजित किए गए (1 स्थायी, 14 आउटसोर्सिंग)।
  • मानवाधिकार आयोग में 12 नए पद स्वीकृत हुए (7 नियमित, 5 आउटसोर्सिंग)।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments