HomeUttarakhandAlmoraसल्ट : लड़ाई—झगड़ा व उत्पात मचा रहे 03 युवक गिरफ्तार

सल्ट : लड़ाई—झगड़ा व उत्पात मचा रहे 03 युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थाना कस्बा डोटियाल में सार्वजनिक स्थान पर तीन युवकों को आपस में लड़ाई—झगड़ा करना बहुत भारी पड़ गया। इन लोगों ने ऐसा उत्पात मचाया कि पुलिस को मौके पर आना पड़ा। तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना सल्ट में सूचना मिली कि थाना कस्बा डोटियाल में सार्वजनिक स्थान पर तीन व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तीनों व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। जिस पर तीनों व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों में राजेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम घटबगड़ कूला कोट कोशाझाली थाना सल्ट। ललित मोहन सिंह निवासी ग्राम सिमलीहित थाना सल्ट और कपिल शर्मा निवासी विरलगांव मल्ला सल्ट शामिल हैं। पुलिस टीम में एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार व अरविंद सिंह, कांस्टेबल रविंद्र कंबोज, नरेंद्र सिंह व हेमंत मनराल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments