HomeUttarakhandNainitalसमर कैंप का लुफ्त उठा रहे राइंका ढोकाने के छात्र—छात्राएं, विविध गतिविधियां

समर कैंप का लुफ्त उठा रहे राइंका ढोकाने के छात्र—छात्राएं, विविध गतिविधियां

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पी.एम.श्री राजकीय इंटर कालेज ढोकाने नैनीताल में चल रहे समर कैंप का तमाम प्रतिभागी छात्र—छात्राएं अपने गुरुजनों के निर्देशन में काफी लुफ्त उठा रहे हैं। कैंप में जहां बच्चों को विविध गतिविधियों में प्रतिभाग करा उनका ज्ञानार्जन कराया जा रहा है, वहीं वे गीत—संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर इस कैंप को यादगार बना रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि एससीईआरटी उत्तराखंड के दिशा—निर्देशन में 27 मई 2025 से 2 जून 2025 तक आयोजित ‘समर कैंप’ पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी क्रम में पी०एम०श्री राइंका ढोकाने (रामगढ़) नैनीताल में भी 27 मई 2025 से उक्त समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

गढ़वाली भाषा सीख रहे छात्र—छात्राएं

समर कैंप में शिक्षक मनोज पंत, हेम चन्द्र आर्य, हिमांशु मठपाल, ललित मोहन एवं शिक्षिका लता बिष्ट संयुक्त रूप से समन्वयन कर रहे हैं। समर कैंप में सभी छात्र-छात्राएं बड़े मनोयोग से प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप में गढ़वाली भाषा को सीखने के प्रति एवं उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति प्रतिभागियों का उत्साह सराहनीय है।

तीसरे दिन हुई मनोरंजग गतिविधियां

कैंप्प के प्रथम दिवस में रोल प्ले, फ्लैश कार्ड, प्रेरक और देशभक्ति नारे लगाए गए। द्वितीय दिवस में गढवाली भाषा में रोल प्ले किया गया। आज कैप्प का तीसरा दिन है। तीसरे दिन में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न भाषाओं में देशभक्ति गीत गाए। वाद्य यंत्रों कलाकृतियों, शैलियों, वस्तुओं को विडियो के माध्यम से जाना। स्थानीय समुदाय से क्षेत्र के प्रसिद्ध कुमाऊनी कवि एवं लेखक भुवन चन्द्र सुयाल ने भी अपनी प्रस्तुति प्रतिभागियों के समक्ष दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments