HomeUttarakhandBageshwarगजब : 21 दिन लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे, फिर होगी शादी

गजब : 21 दिन लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे, फिर होगी शादी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के लड़के से शादी करने की जिद में अड़ी लड़की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी लड़की किसी के समझाने पर भी नहीं मानी। दो परिवारों की काउंसलिंग का भी जब असर नहीं हुआ तो शादी के लिए रजामंदी हो गई, लेकिन एक अड़चन आ गई। जिस कारण तय हुआ कि शादी से पहले इस प्रेमी युगल का लिव ​इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करवा दिया गया। अब 21 दिन बाद इनकी शादी हो जायेगी।

जानिए क्या है पूरा माजरा :

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, कांडा तहसील के भट्यूड़ा, मंतोली गांव की कविता भट्ट 19 मई को कालेज गई थी। वह बीए की छात्रा है। वहां से वह घर वापस नहीं लौटी। पिता आनंद बल्लभ भट्ट ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने हल्द्वानी जाते समय केएमओ की बस से उसे काफलीगैर से बरामद कर लिया। उसकी काउंसलिंग शुरू हुई।

युवती ने बताया कि वह नैनीताल जिले के चौसला, फतेहपुर, हल्द्वानी निवासी रोहित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह से प्रेम करती है। वह विवाह करना चाहते हैं। वन स्टाप सेंटर में रोहित उपस्थित हुआ। वह भी प्रेम तथा विवाह के लिए राजी हो गया। दोनों का परिवार उपस्थित हुआ।

युवती बालिक, लड़के को लगेंगे अभी 21 दिन !

जांच में पता चला कि युवती 18 वर्ष पूरे कर चुकी है, जबकि रोहित 21 वर्ष का नहीं है। अभी विवाह योग्य होने को 21 दिन शेष हैं। उन्हें समझाने के बाद वह नहीं माने। उनका लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण कराया गया। लड़के को 12 मई में 21 वर्ष हो जाएंगे। उसके बाद वह विवाह कर सकते हैं।

इधर, वन स्टाप सेंटर की अधिवक्ता अंजू पांडे ने बताया कि दो दिन तक काउंसलिंग की, लेकिन लड़की ने पिता के साथ घर जाने से साफ मना कर दिया। वह विवाह रोहित से करने पर अड़ी रही। दोनों का यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण किया गया है। लड़के के बालिग होने पर वह विवाह करेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments