HomeBreaking Newsतुषार लोहनी अपहरण कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश

तुषार लोहनी अपहरण कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश

ADVERTISEMENTS

मांगी गई थी 50 लाख की फिरौती

विस्तार से जानिए इस कांड की पूरी कहानी

गिरफ्तार आरोपियों में 61 साल का बजुर्ग भी शामिल

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के मार्ग निर्देशन में मुखानी पुलिस ने एक अपहरण के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में 21 वर्ष के लड़के से लेकर 61 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल है।

तुषार लोहनी अपहरण कांड : घटनाक्रम के अनुसार गत 07 मई 2025 को वादी गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली नंबर 1 मुखानी नैनीताल की ने एक लिखित तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताय कि कुछ अज्ञात व्यक्ति वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले गये हैं। जहां उनके बेटे के साथ मार पीट व गाली गलौज की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना एसआई वीरेन्द्र बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में हुई टीम गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के कुशल अनावरण हेतू पुलिस टीम गठित किए जाने हेतु एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को निर्देशित किया गया। निर्देश के अनुपालन में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की गई।

11 मई को बरामद हुआ तुषार

गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर आरोपी कपिल व आलोक तिवारी के पते तस्दीक कर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग में अतिरिक्त धाराएं लगाई गई। जिसके बाद तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से 11 मई को बरामद किया गया।

तुषार से था 50 हजार का लेन—देन

इसके बाद 19 मई को आरोपियों के घर मे दबिश देकर 03 आरोपियों को उनके घरों के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन—देन होने के कारण उनके द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था।

मुन्ना कुरैशी की ली गई मदद

जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाई। 6 मई को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।

इनकी हुई गिरफ्तारी-

1- दयाशंकर तिवारी पुत्र स्व रामप्रताप तिवारी निवासी ग्राम महोखरं कोतवाली देहात जनपद बांदा हाल पता होटल गुरूदेव के पास सिविल लाईन्स कोतवाली नगर जनपद बांदा उम्र 61 वर्ष

2- अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा यूपी उम्र 21 वर्ष

3- विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा यूपी, उम्र 24 वर्ष

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी आरटीओ एसआई वीरेन्द्र चन्द्र, एसआई हरजीत राणा, वीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल बलवंत बिष्ट, रविन्द्र खाती व एसओजी के कांस्टेबल चंदन सिंह नेगी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अपहरण कांड के अन्य मुख्य आरोपी मुन्ना कुरैशी सहित अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments