HomeUttarakhandBageshwarडीएम आशीष भटगांई से मिलने पहुंचे फरियादी, लगाई गुहार

डीएम आशीष भटगांई से मिलने पहुंचे फरियादी, लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS

जनता दरबार में कुल 13 शिकायतें दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से सड़क, पेंशन, स्वास्थ्य, अवैध कब्जे और पानी की आपूर्ति से संबंधित कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और उनका उचित समाधान जल्द से जल्द निकालें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी शिकायत की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति स्पष्ट और सकारात्मक रवैया अपनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक कार्य की नियमित रूप से फॉलोअप करने के भी निर्देश दिए।

यह रहीं प्रमुख शिकायतें, कई का हुआ निस्तारण

  • जनता दरबार में पंद्रहपाली निवासी बहादुर राम ने सिंचाई नहर का मलवा अपने खेत पर डाले जाने की शिकायत की, जिससे उनकी खेती को नुकसान हो रहा है। उन्होंने खेत को समतल कराने और सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की।
  • ओखलधार के बसंत कुमार ने असों-ओखलधार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी की शिकायत की। मेहनरबूंगा के देवराम ने मोटर मार्ग के कटान का मलवा अपनी निजी भूमि पर डाले जाने की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के ईई को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
  • सानिउडियार के देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बेनाप भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत की। मजियाखेत निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने क्षेत्र में पानी की कमी बताते हुए आपूर्ति सुचारू कराने का अनुरोध किया।
  • समुटी के हीरा सिंह ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी दिव्यांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत की।
  • संजय शाह जगाती ने द्यागण-आरे-बालीघाट मोटर मार्ग को चौड़ा करने की मांग रखी।

जनता दरबार के उपरांत जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन और हैलो बागेश्वर में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। इन शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, ईई लोनिवि संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम वीके रवि, सिंचाई केके जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments