HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लगेज बैग में कपड़ों की जगह भरा था गांजा, तस्कर...

अल्मोड़ा : लगेज बैग में कपड़ों की जगह भरा था गांजा, तस्कर गिरफ्तार

2.5 लाख से अधिक कीमत का 11.325 kg गांजा बरामद

सल्ट पुलिस की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

सल्ट पुलिस ने कूपी बैण्ड तिराहा से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 11.325 किग्रा गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2.5 लाख से अधिक बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र ​पींचा के नेतृत्व में लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यात्री प्रतिक्षालय में बैठा था नसीम, पुलिस को हो गया शक

सल्ट पुलिस टीम द्वारा पाया गया कि कूपी बैंड तिराहा, यात्री प्रतिक्षालय में एक युवक लगेज बैग के साथ बस का इंतजार कर रहा था। पूछताछ की गयी तो बैग में कपड़े होना बता रहा था। शक होने पर लगेज बैग को खोलकर चेक किया गया। तलाशी में बैग से 11.325 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी नसीम को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सराईखेत से मुरादाबाद ले जा रहा गांजा

आरोपी नसीम उम्र 26 वर्ष पुत्र कलवे हसन तुमडिया कला थाना डिलारी जिला मुरादाबाद, यूपी क रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि गांजे को सराईखेत से मुरादाबाद की ओर ले जा रहा था। जिसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में था। बरामद माल की कुल कीमत 2,83,125 रुपये है।

थाना सल्ट पुलिस टीम में महिला एसआई सरोज कम्बोज, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, दीपक कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, हेमन्त मनराल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments