HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : गौलापार में अवैध प्लाटिंग पर प्राधिकरण की कार्रवाई, भारी संख्या...

हल्द्वानी : गौलापार में अवैध प्लाटिंग पर प्राधिकरण की कार्रवाई, भारी संख्या में प्लॉट किए ध्वस्त

हल्द्वानी | विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से करीब डेढ़ सौ अवैध प्लॉट ध्वस्त किए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, वनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। इस संबंध में पहले ही प्राधिकरण की ओर से चालान और नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद यहां निर्माण कार्य जारी था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिनका दावा था कि उन्होंने उक्त जमीन खरीदी है और उसी पर प्लाटिंग कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

बताया जा रहा है कि गौलापार क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद—फरोख्त हो रही है। यहां सस्ते दामों पर कुछ लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं, जबकि वे वैध नहीं हैं। ऐसे अवैध रूप से खरीदे गए प्लाटों पर प्रशासन की नजर है।

👉यह भी जानिए

  • गौलापार के 3 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के करीब 150 अवैध प्लॉट धवस्त हुए हैं।
  • आरोप है कि गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।
  • कार्रवाई की अगुवाई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने की।
  • कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
  • सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments