HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

ADVERTISEMENTS

गंगोत्री धाम जा रहे थे यात्री

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां आज गुरुवार को गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो जाने से 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 01 गंभीर रूप से घायल है। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। यह हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ।

प्रशासन के अनुसार 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह इसे खरसाली ले जा रहे थे। इस हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलीकॉप्टर में सवार 03 यात्री मुम्बई, 2 आन्ध्र प्रदेश और 1 यूपी के हैं। इनमें से मुंबई निवासी 3 महिलाओं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक महिला और गुजरात के पायलट की हादसे में मौत हो गई है। उत्तरकाशी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

चारधाम रूट पर आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

एयरोट्रांस सर्विस का था हेलीकॉप्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है. यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था. हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे. हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल थे. खरसाली हेलीपैड से आगे निकल कर गंगनानी में क्रैश हुआ है. SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. देहरादून से घायलों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर रवाना हुआ.

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों और पायलट का विवरण

हादसे में इन लोगों की गई जान —

कला सोनी (महिला) उम्र 61 वर्ष, मुंबई

विजया रेड्डी (महिला) उम्र 57 वर्ष, मुंबई

रुचि अग्रवाल (महिला) उम्र 56 वर्ष, मुंबई

राधा अग्रवाल (महिला) उम्र 79 वर्ष, यूपी

वेदवती कुमारी (महिला) उम्र 48 वर्ष, आंध्र प्रदेश

रॉबिन सिंह (पुरुष) उम्र 60 वर्ष, गुजरात- पायलट

घायल की जानकारी

मस्तू भास्कर (पुरुष) उम्र 51 वर्ष, आंध्र प्रदेश

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments