HomeBreaking Newsनैनीताल : धड़ाधड़ हुए सत्यापन, वसूला गया 90 हजार का जुर्माना

नैनीताल : धड़ाधड़ हुए सत्यापन, वसूला गया 90 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS

नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन सैनिटाइज” अभियान के अंतर्गत धड़ाधड़ सत्यापन करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई की गई।

नैनीताल : धड़ाधड़ हुए सत्यापन, वसूला गया 90 हजार का जुर्माना
नैनीताल : धड़ाधड़ हुए सत्यापन, वसूला गया 90 हजार का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में थाना काठगोदाम क्षेत्र में एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र (सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों) में बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 180 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 5 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए। 21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, 3000 का जुर्माना वसूला गया।

थाना मल्लीताल में 4 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान, 26 घरों का सत्यापन व 15 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कुल जुर्माना राशि 90,000 वसूली गई। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा सत्यापन कराए जा रहे हैं।

पुलिस टीम का जानिए विवरण:

प्रथम टीम:

  • श्री नितिन लोहनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी)
  • श्री राजेश यादव (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी)
  • श्री नीरज भाकुनी (थानाध्यक्ष बनभूलपुरा)

द्वितीय टीम:

  • दीपशिखा अग्रवाल (क्षेत्राधिकारी लालकुंआ)
  • सुमित पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी रामनगर)
  • दीपक बिष्ट (थानाध्यक्ष काठगोदाम)
  • विजय मेहता (थानाध्यक्ष मुखानी)

मल्लीताल टीम:

  • एसआई दीपक कार्की
  • अउनि शंकर लाल
  • कांस्टेबल वीरेंद्र गोला
  • पुलिस टीम, SSB, PAC बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments