HomeAccidentअल्मोड़ा : सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी अनियंत्रित कार

अल्मोड़ा : सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी अनियंत्रित कार

ADVERTISEMENTS

हायर सेंटर रेफर किये गये घायल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भतरौजखान से भिकियासैंण जा रही एक कार आज दोपहर भिकियासैंण रोड हिल व्यू रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची भतरौजखान पुलिस ने क्विक रिस्पांस कर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों की जान बचाकर अनहोनी को टाला दिया। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार संख्या UK01A-3314 जो भतरौजखान से भिकियासैंण को जा रही थी। समय लगभग 12 बजे हिल व्यू रेस्टोरेंट भिकियासैंण रोड भतरौंजखान पर अनियंत्रित होकर रोड से 50 मीटर नीचे गिर गयी। जिसमें चालक समेत 03 लोग सवार थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार स्वंय पुलिस फोर्स को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। वाहन में फसें घायलों को निकाल कर सरकारी वाहन से प्राथमिक चिकित्सालय भतरौजखान लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त हायर सेंटर (रामनगर) रेफर कर दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा भी मदद की गयी।

इस हादसे में भिकियासैंण निवासी अजय उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह तथा तुसार उम्र 29 वर्ष पुत्र स्व. शिवेंद्र बिष्ट घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments