HomeBreaking NewsPawandeep Rajan latest: पवनदीप राजन की सर्जरी, डॉक्टरों ने बताई यह बात

Pawandeep Rajan latest: पवनदीप राजन की सर्जरी, डॉक्टरों ने बताई यह बात

अभी केवल इशारों में कर रहे बातचीत

CNE DESK/कार हादसे के बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता सिंगर पवनदीप राजन के स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट आया है। आज मंगलवार सुबह उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि पवनदीप को कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ फ्रैक्चर की सर्जरी हो चुकी है, जबकि बाकी चोटों का इलाज अगले कुछ दिनों में होगा। उनकी बहन ने भी फैंस से भावुक अपील की है कि वे पवनदीप की तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि पवनदीप राजन की सोमवार रात उनकी सफल सर्जरी हुई है। पवनदीप राजन की स्थिति फिलहाल सामान्य है और वो पूरी तरह से वह होश में हैं। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। पवनदीप के संबंध में फोर्टिस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें बहुत अधिक चोट लगी हैं। इसलिए फिलहाल वो बोल नहीं पा रहे हैं। पवनदीप अभी इशारों में बात कर रहे हैं। उन्हें विशेष ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है।

सोमवार को गजरौला में हुआ था हादसा

पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जताया आभार

पवनदीप राजन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनकी दिलकश गायकी के कारण देशभर में उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। पवनदीप की टीम ने फैंस और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। बयान में कहा गया है, आप सभी की दुआओं और समर्थन के कारण पवनदीप की हालत अब स्थिर है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वह पवन के लिए प्रार्थना जारी रखें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments