HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : आज भी बदला रहेगा मौसम…तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का...

Uttarakhand : आज भी बदला रहेगा मौसम…तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 11 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दो मैदानी जिलों में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में आज अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। दो जिलों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 7 मई तक पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments