HomeUttarakhandAlmoraदुष्कर्म के बाद उबल रहा नैनीताल, जेसीबी गरजनी चाहिए : पाण्डेय

दुष्कर्म के बाद उबल रहा नैनीताल, जेसीबी गरजनी चाहिए : पाण्डेय

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री ने उठाई मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल जनपद में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकर बनाने वाले 73 साल के मोहम्मद उस्मान पर सख्त एक्शन लेने की मांग तेजी से उठ रही है। आज की तारीख में गाहे—बगाहे यूपी के योगी राज पर भी चर्चा हो रही है।

उल्लेखनीय है नैनीताल में 12 साल की नाबालिग बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले में जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोपी 73 वर्षीय ठेकेदार मोहम्मद उस्मान उर्फ मुल्ला को लेकर विरोध लगातार तेज हो रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के साथ-साथ अब राजनीतिक नेतृत्व भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपी की संपत्ति की तत्काल जांच होनी चाहिए और यदि वह अवैध रूप से अर्जित की गई है, तो सरकार को उस पर JCB चलवाकर ध्वस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक दुष्कर्म का नहीं, बल्कि समाज की नैतिकता और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का है।

दीपक पाण्डेय ने सरकार से मांग की है कि आरोपी की संपूर्ण संपत्ति जब्त की जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ “Zero Tolerance Policy” अपनाई जानी चाहिए, ताकि समाज में एक सशक्त संदेश जाए।

वहीं स्थानीय लोग भी लगातार धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है, लेकिन जनता अब जल्द और ठोस कार्रवाई चाहती है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments