HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सात साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में मिली बेहोश

हल्द्वानी : सात साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में मिली बेहोश

हल्द्वानी अपडेट | शहर के फार्म नंबर 3 नीलांचल कॉलोनी क्षेत्र में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है, बच्ची बुधवार सुबह मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सेम्पल एकत्र किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह रात में बच्ची के साथ सो रही थीं, लेकिन सुबह नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर से गायब थी। बच्ची के मुँह और शरीर पर कई जगह निशान हैं, परिवार द्वारा तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है। जो हाल में हल्द्वानी के नीलियम कॉलोनी में रहकर बटाई में खेतीबाड़ी का काम करते है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, अपहरण की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की गई है। जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments