HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ड्यूटी में लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित

हल्द्वानी : ड्यूटी में लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित

हल्द्वानी | ड्यूटी में लापरवाही पर एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा सख्त नजर आ रहे हैं। मंगलवार को 2 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

का. हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जाकर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

का. चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments