HomeUttarakhandBageshwarडीएम आशीष भटगांई ने किया राइंका बागेश्वर का निरीक्षण

डीएम आशीष भटगांई ने किया राइंका बागेश्वर का निरीक्षण

विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय प्रबंधन को कई निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्यालय में फर्नीचर की उपलब्धता की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छात्राओं को उचित बैठने की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल परिसर का भ्रमण किया और छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की स्थिति की जांच की और इसके नियमित क्रियान्वयन पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालयों की दुर्दशा को गंभीरता से लिया और उनकी त्वरित मरम्मत एवं सफाई के निर्देश दिए। साथ ही पीने के पानी की सुविधा की भी जांच की गई, जिस पर उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि सभी छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।

मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने पौष्टिकता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर शैक्षिक उपकरणों की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास की स्थिति और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की।

छात्राओं से बात करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर जरूरत का ध्यान रखेगा। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments