HomeUttarakhandBageshwarपब्लिक स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस

पब्लिक स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस

ADVERTISEMENTSAd

पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा, जोरदार प्रदर्शन

गरुड़ में निकला कैंडल मार्च

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पब्लिक स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही नगर में जुलूस निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर एसडीएम के माध्मय से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष चंदन परिहार ने नेतृत्व में मंगलवार को नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आतंकी हमले में देश के निर्दोष लोग मारे गए हैं। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मांग करने वालों में संरक्षक नंदाबल्लभ भट्ट, घनानंद जोशी, सचिव हरीश पांडे, कमलेश उपाध्याय, दुर्गा असवाल, उमेश जोशी, जगदीश पाठक, कमलेश उपाध्याय, संजय जोशी, रीता पांडे, शोभा खेतवाल व गौरव पंत, राजेन्द्र उपाधयाय आदि मौजूद रहे।

गरुड़ में निकला कैंडल मार्च

उधर गरुड़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों व वरिष्ठ नागरिकों ने पहलगाम हमले के विरोध में गरुड़ बाजार में कैंडल मार्च निकाला। हमले में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।

ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर आयोजित सभा में पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे ने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मारकर निंदनीय कृत्य किया है। व्यापार संघ ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। गांधी चबूतरे पर दो मिनट का मौन भी रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बिष्ट ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष कैलाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, डीके जोशी, धीरज भाकुनी, लक्ष्मी दत्त पांडे, महेश पांडे विनोद भट्ट, कैलाश पांडे, करन नेगी, दीवान नेगी, अभय नेगी, संजय जोशी, विनोद पांडे, रोहित पांडे, ख्याली दत्त जोशी, गिरीश लाल समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments