HomeUttarakhandBageshwarयूसीसी पंजीकरण अभियान में किया बेहतरीन प्रदर्शन, डीएम ने किया सम्मानित

यूसीसी पंजीकरण अभियान में किया बेहतरीन प्रदर्शन, डीएम ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली।

विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332 पंजीकरण किए। गरुड़ से ही हेमा जोशी ने 239 और नारायण सिंह ने 228 पंजीकरण पूरे किए। बागेश्वर विकासखंड से गौरव कुमार सिंह को 191 पंजीकरण के लिए सम्मानित किया गया। कपकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार बसंत बल्लभ ने 130 और देवेंद्र गढ़िया ने 172 लोगों का पंजीकरण करवाया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments