HomeBreaking Newsहल्द्वानी : क्या आपने ​कराया किरायेदार सत्यापन, 7 मकान मालिकों पर 10-10...

हल्द्वानी : क्या आपने ​कराया किरायेदार सत्यापन, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त आदेशों के अनुक्रम में सत्यापन अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है। आज 7 मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन न कराना भारी पड़ा। उनके विरुद्ध 10-10 हज़ार रुपये, कुल 70,000 रुपए का जुर्माना किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया। साथ ही पहचान एप के माध्यम से सत्यापन भी कराया गया।

83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10-10 हज़ार रुपये कुल 70,000 रुपए का जुर्माना कर संबंधित रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर सत्यापन अभियान जारी रखा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments