HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गली में पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, हड़कंप

अल्मोड़ा : गली में पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शहर के थपलिया में सड़क से नीचे एक मकान की गली में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल रावत का शव मिला। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मृतक का हाल में ही यूएस नगर से तबादला हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार गत सांय नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल अनिल रावत 40 साल के रूप में हुई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मौत के सही कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।

यह था घटनाक्रम

शनिवार सांय नगर के थपलिया मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे। इस बी बच्चों ने देखा कि एक मकान के पीछे वाली गली में कोई बेसुध पड़ा है। बच्चों ने इस बारे में अन्य लोगों को बताया। जिसके बाद तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने इसकी शिनाख्त की और मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments