प्रथम नियुक्ति वाले जनपद को देख हुईं गदगद
अल्मोड़ा कोतवाली को गोद लेने की घोषणा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा को एक आदर्श कोतवाली के रूप में विकसित किया जायेगा। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल की यहां से गहरी यादें जुड़ी हैं। चूंकि उनकी प्रथम नियुक्ति अल्मोड़ा जनपद में ही हुई थी।

दरअसल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल गत दिवस अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम में रहीं। इस दौरान उन्होंने एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा की उपस्थिति में कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

आई.जी. द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा के कार्यालय, महिला डेस्क, सीटीएनएस, कर्मचारी भोजनालय, मालखाना, हवालात व कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में लगायी जाने वाली ड्यूटियों व नियतन के बारे में जानकारी ली।संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेट, चीता मोबाइल ड्यूटियों को अलर्ट रखने के निर्देश दिये।
महिला फरियादियों के साथ करें शालीनता का व्यवहार
महिला डेस्क को चेक कर प्रभारी और डेस्क ड्यूटी में नियुक्त महिला कार्मिकों के बारे में जानकारी ली गई और निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाली महिला फरयादियों के साथ शालीन व्यवहार करें और उनके साथ हुए उत्पीड़न को भली-भांति सुनकर त्वरित कार्यवाही करें।
उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक कर सीसीटीएनएस में किये जाने वालें कार्यों के बारे जानकारी ली गई और ऑनलाइन जीडी, पोर्टल, आईआईएफ फॉर्म्स अपडेट रखने के निर्देश दिये गये।
आईजी की प्रथम तैनाती जनपद अल्मोड़ा में रही है। जिस क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा को गोद लिया गया। जिसे एक आदर्श थाने के रुप में विकसित किया जायेगा। आईजी द्वारा कोतवाली में भविष्य में किये जाने वाले निर्माण कार्यों के बारे में चर्चा कर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया और संबंधितों को प्रशासनिक भवन, स्मार्ट बैरक, भोजनालय, टाइप 2 आवासों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस लाइन निर्माण कार्यों के लिए 90 करोड़ का प्रस्ताव
जनपद के थाना—कोतवाली पुलिस लाइन के निर्माण कार्यों के लिए लगभग लागत 90 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली के वर्तमान भवन का सौंदर्यीकरण कर टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के रुप में विकसित किया जायेगा।
जनसेवी और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बीट पुलिसिंग करने के निर्देश दिये गये। आईजी कुमाऊं ने जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसएसपी की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, निरीक्षक कैलाश भैसोड़ा, वाचक आईजी कुमाऊं, निरीक्षक श्री अमित चौहान,पीआरओ आई.जी. कुमाऊं, प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक मनोज भारद्वाज एलआईयू अल्मोड़ा, एएसआई (एम) प्रह्लाद राम,आशुलिपिक आईजी कुमाऊं सहित कोतवाली के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।









