HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 18 बीघा सरकारी...

हल्द्वानी : अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 18 बीघा सरकारी जमीन मुक्त

हल्द्वानी | अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त मुहिम अब तेज हो चुकी है। गुरुवार को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित पुरानी कथा फैक्ट्री के पास की करीब 18 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर निगम की टीम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वर्षों पुराने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद नगर निगम ने जमीन पर अपना स्वामित्व स्थापित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए, जिनमें स्पष्ट किया गया कि यह भूमि नगर निगम की है। अधिकारियों ने बताया कि अब इस जमीन का इस्तेमाल नगर विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

प्रशासन ने इस कार्रवाई को सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के विशेष अभियान का हिस्सा बताया है। अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रशासन अब अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपना चुका है। जिससे आने वाले समय में अधिकांश अतिक्रमण स्थलों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments