पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को होटल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

0
पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को होटल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को होटल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी। पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए पर्यटकों को होटल एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


ADVERTISEMENTS

अनाशक्ति आश्रम कौसानी होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों एवं अन्य नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान हमले में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वक्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से हमले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की भी मांग की। इस दौरान भैरव दत्त जोशी, विपिन उप्रेती, पूरन दोसाद, सतीश जोशी, नीरज खत्री, नंदन किरमोलिया, पंकज महरा, अमर बिष्ट, सदानंद, सचिन जोशी और पर्यटक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें