डीएम आशीष भटगांई ने किया गेहूं कटाई का निरीक्षण

0
डीएम आशीष भटगांई ने किया गेहूं कटाई का निरीक्षण
डीएम आशीष भटगांई ने किया गेहूं कटाई का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को भिटालगांव में किसान दान सिंह के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम 2024-25 के लिए गेहूं की औसत उपज का आकलन करना है, जो राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत फसल क्षतिपूर्ति के आंकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


ADVERTISEMENTS

क्रॉप कटिंग के दौरान निर्धारित 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर गेहूं फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद इस प्लाट से कुल 12.300 किलोग्राम गेहूं की बालियां प्राप्त हुईं। 60 प्रतिशत का ड्राई रेशियो लगाने पर अनुमानित उपज 7.38 किलोग्राम रही। क्रॉप कटिंग प्रयोग शासन द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण है।

इस योजना के तहत बीमा किए गए फसलों पर बीमा धनराशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है, और क्षति का आंकलन इन्हीं क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त पैदावार के आंकडों के आधार पर किया जाता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार दलीप सिंह, अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण सहित किसान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें