स्कूली बच्चों को दी साइबर क्राइम व महिला अपराध की जानकारी

0
स्कूली बच्चों को दी साइबर क्राइम व महिला अपराध की जानकारी
स्कूली बच्चों को दी साइबर क्राइम व महिला अपराध की जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा विद्यालयों में साइबर क्राइम व महिला अपराध की जानकारी देते हुए उनके बचाव की जानकारी दी गयी।


ADVERTISEMENTS

प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश रजवार के नेतृत्व में बैजनाथ पुलिस द्वारा इंटर कॉलेज गागरीगोल में विद्यालय के बच्चों व टीचिंग स्टाफ को नए कानूनो के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही “नशे से दूर रहो” विषय पर जागरूकता अभियान चला कर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

छात्रों से बातचीत कर बच्चों व पुलिस के बीच विश्वास बनाते हुए समाज में पुलिस की भूमिका को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सवाल खुलकर पूछे गये। इसके अतिरिक्त स्मार्ट पुलिसिंग से संबंधित CCTV, ड्रोन, साइबर सेल, महिला हेल्पलाइन जैसी आधुनिक पुलिस सुविधाओं से अवगत कराया गया तथा वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे हैं, साइबर अपराधों के प्रकार फिशिंग (Phishing), साइबर बुलिंग (Cyberbullying), सोशल मीडिया हैकिंग, OTP/ बैंक फ्रॉड, फेक ऐप्स/लिंक्स द्वारा ठगी, अश्लील कंटेंट या ब्लैकमेलिंग और उनसे बचाव के उपायों किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर निजी जानकारी न देना, पासवर्ड को मजबूत और गोपनीय रखना, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और www.cyber crime.gov.in, डायल 112 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई व उपरोक्त के संबंध में विद्यालय में पाम्पलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, घनस्याम रौतेला, मनोज देवड़ी, सोबन सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें