HomeUncategorizedपौड़ी में पिकअप वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पौड़ी में पिकअप वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल | सोमवार को धुमाकोट क्षेत्र पिपली भवन मार्ग पर एक पिकअप वाहन (UK04CB0588) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने तत्काल रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और वाहन में दो लोग सवार थे जिसमें से एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पहले ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम ने बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला पौड़ी के रूप में हुई है, वहीं भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई पौड़ी घायल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments