HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : मजदूर दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, निर्माणाधीन भवन में...

देहरादून : मजदूर दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, निर्माणाधीन भवन में फंदे पर लटके मिले शव

देहरादून | प्रेमनगर के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव कमरे में लगे एक पाइप से बंधे फंदों पर लटके मिले। कमरा अंदर से बंद था। लिहाजा, पुलिस प्राथमिक तौर पर आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के रहने वाले भास्कर लाल (28) और उनकी पत्नी जनिक गौड़ (26) के रूप में हुई है। भास्कर लाल यहां ग्राफिक एरा अस्पताल के पास बन रहे एक भवन में डेढ़ माह से काम कर रहे थे। रोज काम निपटाने के बाद वह पत्नी के साथ इस मकान में ही सोते थे। पास में ही कई कमरों में अन्य मजदूर भी रहते हैं। एसओ ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे तक जब भास्कर लाल और उनकी पत्नी बाहर नहीं निकले तो अन्य श्रमिकों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पता चला कि दोनों कमरे के अंदर लगे पाइप पर फंदे से लटक रहे हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपती के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब तक की जांच में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी तस्वीर साफ हो जाएगी। साथी मजदूरों ने बताया है कि दंपती का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। एक दो दिन से वह कम बात कर रहे थे। हालांकि, कभी उन्होंने किसी को अपनी किसी समस्या के बारे में भी नहीं बताया। एसओ ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के मालिक से भी जानकारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments