पनुवानौला : 50 नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच, 35 ने किया रक्तदान

0
पनुवानौला : 50 नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच, 35 ने किया रक्तदान
पनुवानौला : 50 नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच, 35 ने किया रक्तदान

त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी पनुवानौला द्वारा पनुवानौला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


ADVERTISEMENTS

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर का आयोजन पनुवानौला उत्तर वृदांवन मेडिकल स्टोर में किया गया।

जिसमें एस.के. नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल हल्द्वानी की टीम द्वारा 50 लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की व उचित परामर्श दिया गया। साथ ही स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक सेंटर हल्द्वानी द्वारा रक्तदान शिविर में 35 लोंगो ने रक्तदान किया।

इस मौके पर त्रिशूल वेलफेयर सोसायटी पनुवानौला के अजय सुयाल, विवेक सुयाल, मनीष नेगी, अमित गैड़ा, पवन मेहता, राहुल सुयाल आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS