सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पड़ोसी आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके सिर में गंभीर चोट है। जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मंडलसेरा वार्ड के बनखोला निवासी 39 वर्षीय प्रमोद सिंह पुत्र शेर सिंह के सिर पर गंभीर चोट है। स्वजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़ित ने बताया कि उनके सिर में तीन टांके लगे हैं। उनके पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की है। वह घायल हैं तथा अभी पुलिस को प्राथमिक नहीं दी है। स्वस्थ होने पर वह कार्रवाई करेंगे। डा. नसीम ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।