HomeUttarakhandAlmoraजन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता : डीएम

जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता : डीएम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जन्म-मृत्यु पंजीकरण योजना में जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वयक समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शत—प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि जन्म तथा मृत्यु का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को आम जनता के लिए सरल तथा सुलभ बनाना है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को एक पब्लिक फ्रेंडली सिस्टम विकसित करना है। ताकि नागरिकों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कराएं। जिससे प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments