HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : निपेंद्र थापा पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा : निपेंद्र थापा पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTS

पुत्री ज्योति थापा व प्रीति थापा चंदोला ने दी मुखाग्नि

उलोवा की शोक सभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की एक बैठक मे वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा के भतीजे निपेन्द्र थापा का निधन हो गया है। आज विश्वनाथ घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई।

निपेन्द्र की शव यात्रा में नगर के तमाम जन शामिल हुए। विश्वनाथ घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनकी चिता को उनकी पुत्री ज्योति थापा व प्रीति थापा चंदोला ने सामूहिक रूप से मुखाग्नि दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उलोवा की शोक सभा में मृतक के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर पूरन चंद्र तिवारी के भतीजा अशोक तिवारी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। पूरन चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में एडवोकेट जगत रौतेला, बिशन दत्त जोशी, अजय मित्र, दयाकृष्ण कांडपाल, हारिश मुहम्मद आदि मौजूद रहे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments