HomeUttarakhandBageshwarआठवीं में पढ़ने वाली बच्ची ने फांसी लगा दे दी जान

आठवीं में पढ़ने वाली बच्ची ने फांसी लगा दे दी जान

परिजनों में कोहराम, मौत की वजह ढूंढ रही पुलिस

क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। तहसील के द्योनाई में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरा।

ADVERTISEMENTSAd

पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है। द्योनाई में किशन लाल त्यागी वर्ष 2019 से पेंटिंग का कार्य कर रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं। दूसरे नंबर की बेटी तानिया उर्फ तन्नू आठवीं में जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य के लिए मुरादाबाद गए थे और पत्नी नदी में कंकड़ तोड़ने गई थी। केवल बच्चे ही घर में थे। तानिया ने कमरा बंद किया और फंदे से झूल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वह गरुड़ पहुंचे और तानिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए, जहां चिकित्सक डा. अमित कुमार बंसल ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डा. बंसल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तानिया की मौत हो चुकी थी। थाना बैजनाथ से एसआई विनीता बिष्ट ने मृतक का पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया। एसआई बिष्ट ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का असली पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर युवा, खासतौर पर नाबालिग क्यों मौत को गले लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments