HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ में गंदे पानी की सप्लाई पर डीएम सख्त

गरुड़ में गंदे पानी की सप्लाई पर डीएम सख्त

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर पंचायत गरुड़ में गंदे पानी की आपूर्ति पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई सख्त हो गए हैं। उन्होंने जल निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच में पेयजल योजना का फिल्टर खराब निकला।

ADVERTISEMENTSAd
गरुड़ में गंदे पानी की सप्लाई पर डीएम सख्त
गरुड़ में गंदे पानी की सप्लाई पर डीएम सख्त

शनिवार को उपजिलाधिकारी गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि योजना के जल का सीलबंद नमूना लेकर जांच के लिए जल जीवन मिशन की प्रयोगशाला को भेजा गया है, ताकि जल की गुणवत्ता की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।

निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि गरुड़ पंपिंग पेयजल योजना के फिल्टर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। अधिशासी अभियंता वीके रवि ने बताया कि फिल्टर की खराबी का पता लगा लिया गया है और उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। साथ ही पानी की टंकी की भी सफाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न नहीं हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments