HomeUttarakhandBageshwarनाबालिग लड़कियों का वीडियो वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों का वीडियो वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट करने, मुर्गा बनाने तथा इसके बाद वीडियो वायरल करने के मामले में कपकोट पुलिस ने एक फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

मालूम हो कि गत दिनों कपकोट में चार युवकों ने दो नाबालिगों के साथ मारपीट की। उन्हें मुर्गा बनाया। इसके बाद उनका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 64/115(2) /352/351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 05(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ललित कठायत उर्फ लक्की पुत्र खुशाल सिंह निवासी पालीडुंगरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक और आरोपी दक्ष्य कोरंगा फरार चल रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments