HomeUttarakhandNainitalHaldwani : उप जिलाधिकारियों के तबादले, राहुल शाह बने हल्द्वानी के नए...

Haldwani : उप जिलाधिकारियों के तबादले, राहुल शाह बने हल्द्वानी के नए SDM

Haldwani News | जिलाधिकारी वंदना ने सात उप जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए है, सभी को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। बता दें कि बीते दिन ही जिला प्रशासन ने आधा दर्जन तहसीलदारों के तबादले किए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

1- हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा को कालाढूंगी भेजा गया है।
2- राहुल शाह, जो उपजिलाधिकारी रामनगर के पद पर थे, उन्हें अब हल्द्वानी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
3- तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी, कैंचीधाम बनाया गया है।
4- प्रमोद कुमार, जो अब तक उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब उप जिलाधिकारी, रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5- कालाढूंगी की उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी बनाया गया है।
6- विपिन चन्द्र पन्त को प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
7- नवाजिश खलीक, जो अब तक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय के रूप में कार्य कर रहे थे, उन्हें अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

SDM की पावर अपने एरिया में DM जितनी ही होती है, जानिए सबकुछ…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments