HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : शीघ्र पूरा कराएं रानीधारा रोड का सुधारीकरण कार्य

Almora News : शीघ्र पूरा कराएं रानीधारा रोड का सुधारीकरण कार्य

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। एडवोकेट कवींद्र पंत ने अल्मोड़ा शहर की रानीधारा रोड के सुधारीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने, रोड पर रेलिंग लगाए जाने व रानीधारा नौले के सामने बीच सड़क पर गलत तरीके से बनाई गई नाली/नाले को ठीक कराए जाने की मांग की है।

शीघ्र पूरा कराएं रानीधारा रोड का सुधारीकरण कार्य
शीघ्र पूरा कराएं रानीधारा रोड का सुधारीकरण कार्य

एडवोकेट पंत ने नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर और अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन दिया है। साथ ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन, निदेशक शहरी विकास विभाग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया है।

उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा शहर की रानीधारा रोड का सुधारीकरण कार्य एक दीर्घ समयावधि बीत जाने के उपरांत भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। धार की तूनी की तरफ से रानीधारा नौले की तरफ को सड़क पर उंचे उठे हुए सीवर लाइन के ढक्कन गाड़ियों से टकरा रहे हैं, सड़क किनारे पैराफिट निर्माण भी नहीं किया गया है।

रानीधारा नौले के ठीक सामने पानी निकासी हेतु सड़क के बीचों-बीच सड़क के ऊपर से ही गलत तरीके से आर्चनुमा नाली/नाला बना दिया गया है, जिसमें वाहन बुरी तरह से उछल रहे हैं और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिससे स्थानीय जनमानस परेशान हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने विभिन्न शासकीय उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया है कि धार की तूनी की तरफ से रानीधारा नौले की तरफ को छूटे हुए सुधारीकरण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाय।

रानीधारा रोड पर नीचे की तरफ को सभी खुली जगह पर पैराफिट निर्माण व रेलिंग लगाए जाने हेतु संबंधित विहित प्राधिकरी को निर्देशित किया जाए। रानीधारा नौले के ठीक सामने पानी निकासी हेतु सड़क के बीचों-बीच सड़क के ऊपर से ही गलत तरीके से बनाए गए गहरे आर्चनुमा नाले को ठीक कराए जाने हेतु संबंधित विहित प्राधिकरी व कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाए।

इस आर्चनुमा नाले को अन्य सभी सड़कों की भांति सड़क के नीचे से बनाया जाए अथवा इसकी चौड़ाई को बढ़ाकर व इसकी गहराई को घटाकर इसके ऊपर से जाली लगाई जाए ताकि यहां पर बिना किसी परेशानी व नुकसान के वाहनों का आवागमन सुनिश्चित हो सके। साथ ही एडवोकेट पंत ने मांग की है कि गलत तरीके से सड़क के ऊपर से गहरे आर्चनुमा नाले का निर्माण करवाने वाले कार्यदायी संस्था के संबंधित जिम्मेदार प्राधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments