गरुड़ : शीतला माता मंदिर के पास रात दिखा गुलदार, दहशत

0
गुलदार का आतंक
गुलदार का आतंक

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। नगर पंचायत क्षेत्र में गुलदार आ धमका। राह गुजरते लोगों ने गुलदार को सड़क पार करते देखा और वीडियो में कैद कर लिया। इससे नगरवासियों में दहशत फैल गई। नगरवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।


ADVERTISEMENTS

गुरुवार की देर शाम गुलदार नगर क्षेत्र के स्याल्देटीट वार्ड में शीतला माता मंदिर के पास तेजी से दौड़ता हुआ सड़क पार करते देखा गया। वहां से गुजर रहे गरुड़ बाजार के व्यापारी विनोद पांडे ने अपनी कार रोककर गुलदार की वीडियो बनाई और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए और नगर क्षेत्र में दहशत फैल गई। आखिर गुलदार घनी आबादी के बीच कैसे पहुंचा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत की अध्यक्ष भावना वर्मा, सभासद मोनिका वर्मा, अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी, ललिता प्रसाद, शुभम भैसोड़ा, हेम वर्मा आदि ने वन विभाग से शीघ्र क्षेत्र का जायजा लेकर पिंजरा लगाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

इधर बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि नगर क्षेत्र में गुलदार दिखने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। उन्होंने नगरवासियों से देर रात तक न टहलने और शाम होते ही बच्चों को इधर-उधर न भेजने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS