HomeUttarakhandAlmoraबुजुर्ग महिला को लहुलुहान कर कर्णफूल लूटने वाला बिशन पहाड़ी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला को लहुलुहान कर कर्णफूल लूटने वाला बिशन पहाड़ी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

बिशन पहाड़ी नाम से फेसबुक पेज चलाता है आरोपी 

एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से किया पुरस्कृत

 

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धौलादेवी क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला को लहुलुहान कर उसके कानों के दोनों कर्णफूल छीनने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस बदमशा की पहचान बिशन सिंह के रूप में हुई है, जो ‘बिशन पहाड़ी’ नाम से फेसबुक पेज भी चलाया करता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 09 अप्रैल, 2025 की सायं करीब 6 बजे CHC धौलादेवी से सूचना मिली कि एक 65 वर्षीय महिला के साथ लूट घटना हुई है। जिसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान गिरी गोस्वामी द्वारा उच्चाधिकारियों को दी।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिस पर एसआई भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम CHC धौलादेवी पहुंची। पीड़िता बुजुर्ग मधुली देवी पत्नी स्व. दुर्गा दत्त पाण्डे निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी) से पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने आयी थी और जब वह पैदल-पैदल धौलादेवी के अपने गांव अंडोली को जा रही थी तो एक अज्ञात युवक काफी देर से मेरे आगे-पीछे, आगे-पीछे कर रहा था।

चौना के पास जगंल में वह उसे धक्का देकर घसीटकर नीचे की ओर ले गया और दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर ले गया। जिससे महिला के दोनों कान फट गये। उक्त घटना के संबंध में पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर दी गयी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मुकदमा धारा 309(4)(6) BNS पंजीकृत किया गया।

मामले में पुलिस कार्यवाही-

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाहरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या भगवान गिरी द्वारा तत्काल टीम घटित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त आरोपी की खोजबीन शुरु की गयी।

ससुराल में भी दी गई थी दबिश

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिला द्वारा बताये गये वेशभूषा धारण किया हुआ युवक दिखायी दिया। उसके बारे में सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई गयी जिसकी पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रुप में हुई। लूट के आरोपी बिशन सिंह की गिरफ्तार के लिये पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि उसके ससुराल ग्राम चौना में दबिश दी गयी लेकिन वह फरार हो गया था।

बिशन पहाड़ी गिरफ्तार

आज बृहस्पतिवार की प्रातः दबिश देकर फल्याट गांव से 01 किलोमीटर पहले दन्या की ओर आ रहे लूट के आरोपी बिशन सिंह को टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा लूटे गये कर्णफूल जो उसके द्वारा अपने ससुराल चौना में छुपा रखे थे, निशानदेही पर दोनों कर्णफूलों को बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में उगला सच

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में बेकरी में काम करता हैं। चौना गांव में उसका ससुराल है। बिशन पहाड़ी नाम के फेसबुक पेज भी चलाता है। परसों वह अपनी पत्नी को छोड़ने अपने ससुराल आया था। उसके द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। आज मौका पाकर दिल्ली भागने की फिराक में था। दन्या पुलिस टीम की तत्परता से 16 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी बिशन सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र किशन सिंह ग्राम गल्ली पोस्ट कफलनी, दन्या जनपद अल्मोड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली थाना दन्या पुलिस टीम में एसआई भगवान गिरी गोस्वामी, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, बीना कौर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कोहली, कांस्टेबल आनन्द सिंह रावत, होमगार्ड गजेन्द्र सिंह व राजेन्द्र शामिल रहे। इधर एसएसपी अल्मोड़ा ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 5 हजार देने की घोषणा की है।

बिशन पहाड़ी –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments