HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में दो दिन बारिश का अलर्ट, मैदान से लेकर पहाड़ तक...

उत्तराखंड में दो दिन बारिश का अलर्ट, मैदान से लेकर पहाड़ तक ओले गिरे

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड में बुधवार को हुए बारिश से कई पहाड़ी जिलों में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ऐसे में आज होने वाली बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में आज और कल दो दिन के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

10 और 11 अप्रैल को खराब रहेगा मौसम

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। बताया कि उत्तरकाशी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊँ मंडल के कई जिलों में बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाश से बिजली भी चमकेगी। वही भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए जिलेवार चेतावनी जारी की है।

बारिश से मैदानी इलाकों में कम हुई गर्मी

उधर, बुधवार दोपहर बाद प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। बदले मौसम के मिजाज से जहां मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण बागवानी फसल को बड़ा नुकसान हुआ है।

चमोली के थराली में बारिश से नुकसान

भारी बारिश के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे मलबा आने से बंद रहा। जबकि केदारनाथ,बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। उधर थराली में गदेरा उफान पर आने से कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। जबकि 6 से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश से नुकसान की खबर है।

देहरादून में हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी; सीएमओ ने सभी अस्पतालों को बेड-दवा की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments