HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में निरंतर बढ़ रही आपराधिक वारदातें : कांग्रेस

बागेश्वर में निरंतर बढ़ रही आपराधिक वारदातें : कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

सोशल मीडिया में वीडियो डालने वालों पर भी हो कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। गत दिनों कपकोट में नबालिग लड़कियों को मुर्गा बनाने तथा उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने की घटना पर गुस्सा जताया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के से मिले। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जिले में अपराधी आए दिन जघन्य अपराधों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहें हैं। अपराधियों को राजनीतिक सत्तारुढ़ नेताओं का संरक्षण प्राप्त हो रहा हैं, जिससे अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो नाबालिग लड़कियों के साथ जिस प्रकार से अमानवीय और बर्बरता का व्यवहार अपराधियों के द्वारा किया गया वह अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक एवं निंदनीय घटना हैं। घटना को अंजाम देने व सोशल मीडिया में पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, किशन कठायत, दरवान कुंवर, बलबंत बिष्ट, ईश्वर पांडेय हरीश त्रिकोटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गिरी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments