HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : दो शराबी शिक्षक हटे, अब राम भरोसे व्यवस्था

बागेश्वर : दो शराबी शिक्षक हटे, अब राम भरोसे व्यवस्था

ADVERTISEMENTS

स्थायी शिक्षकों की तैनाती की मांग, कापड़ी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। शिक्षकों की मांग को लेकर हाम्टी कापड़ी के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वकताओं ने कहा कि राउमावि बिरुवा बिमोला हाम्टी कापड़ी अस्थायी शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। राप्रावि कापड़ी तथा राप्रावि कोटकुमा से अस्थायी व्यवस्था के चलते शिक्षक भेजे जा रहे हैं। इस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

ग्राम प्रधान उमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजूहा बिरुवा बिमौला अस्थायी शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। गत दिनों दो शिक्षक यहां शराब पीकर पहुंचे थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्हें यहां से हटाया गया, लेकिन उनके स्थान पर स्थायी शिक्षकों की तैनाती आज तक नहीं हो पाई है। अब स्कूल व्यवस्था के तहत चल रहा है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शिक्षक नहीं होने के कारण अभिभावक अपने पाल्यों को अन्यत्र स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नौनिहालों की समस्या को देखते हुए स्थायी शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर इंद्रा देवी, चम्पा देवी, मोहनी देवी, प्रवीण सिंह, नरेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शराबी शिक्षक, संबंधित वीडियो —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments