HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में 11 अप्रैल से शुरू होगा ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025

रानीखेत में 11 अप्रैल से शुरू होगा ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025

पूर्व क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल जीएल साह 78 साल की उम्र में खेलेंगे मैच

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

रानीखेत ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025 का आयोजन 11 से 13 अप्रैल को होने जा रहा है। सोमवार को हुई एक बैठक में टेनिस प्रतियोगिता के डायरेक्टर सुमित गोयल उपाध्यक्ष उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा दी गई। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में कुमाऊं यूनिवर्सिटी के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल के जी०एल० साह उम्र 78 वर्ष हिस्सा लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन 12 अप्रैल प्रातः 10 बजे के०आर०सी० कमांडेंट ब्रिगेडियर एस०के० यादव व डी०आई०जी० एस०एस०बी० डॉ० ओ०बी० सिंह द्वारा किया जाएगा। समापन 13 अप्रैल को सायं 5 बजे होगा। प्रतियोगिता के सभी मैच रानीखेत क्लब मालरोड के टेनिस कोर्ट में होंगे।

प्रतियोगिता दो वर्गों ओपन एवं 60 वर्ष की आयु से ऊपर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में रानीखेत, नैनीताल, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर की टीमें अपने ध्वज को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए संघर्ष करेंगी। प्रतियोगिता में पूरे कुमाऊं से कुल 53 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें सबसे कम आयु के खिलाड़ी रामनगर के मानस तिवारी जोकि 17 वर्ष के हैं एवं सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल के जी०एल० साह उम्र 78 हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए के०आर०सी०, एस०एस०बी०, हैड़ाखान ट्रस्ट, छावनी परिषद, होटल एसोसिएशन रानीखेत सहित रानीखेत के निजी प्रतिष्ठान भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।उपरोक्त में राष्ट्रीय स्तर टेनिस खिलाड़ी के सेवानिवृत्त कर्नल राजेन्द्र सिंह मेहता, भूतपूर्व आयकर आयुक्त डी०एस०रावत, हेम पांडेय आदि भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ० महीराज माहरा व ललित होंगे! बैठक में संयोजक सचिव अरविंद साह, प्रतियोगिता प्रबंधक एल०आई०सी० के गौरव पांडेय मौजूद थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ व्यवसायी हिमांशु उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट, जीवन कुवार्बी, देवेंद्र फुलारा, सचिन जैन, विनोद पाठक, प्रवीन शर्मा, दीपक गर्ग, सोनू सिद्दीकी आदि ने शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments