HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : 34 दिनों से आवारा मवेशियों को निरन्तर दिया जा रहा...

रानीखेत : 34 दिनों से आवारा मवेशियों को निरन्तर दिया जा रहा भोजन, सेवा कार्य में जुटी दुर्गा पूजा समिति

ADVERTISEMENTS

रानीखेत/गोपाल नाथ गोस्वामी। नगर में लॉकडाउन के बाद से निरन्तर आवारा मवेशियों को चारा खिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है की वैश्विक बीमारी कोरोना के चलते नगर में कई दर्जनों गायों व कुत्तों के चारा भरण—पोषण का जिम्मा प्रशासन की देख—रेख द्वारा दुर्गा पूजा समिति रानीखेत ने लॉकडाउन के चलते लिया था। जिसे आज 34 दिन हो गए हैं। उप जिला अधिकारी अभयप्रताप सिंह द्वारा गायों के लिए चारा बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया। जिसमें आज गायों को चारा खिलाते समय उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पशुओं के बावत अन्य जानकारी भी ली। इसके साथ ही लगातार राजकीय पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० ममता यादव समिति की टीम के साथ घायल पशुओं, गाय व कुत्तों के उपचार में सहयोग कर रही है। कुत्तों को एन्टी रेबीज तथा खुजली के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने सामाजिक जिम्मेदारी सौंपते हुए पिलखोली, भुजान तक के मवेशियों के लिए भी दुर्गा पूजा समिति से जुड़ी सहयोगी दूसरी इकाई को भी चारा उपलब्ध कराया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां बता दें की नगर के आवारा आठ दर्जन से उप्पर कुतों को बिस्कुट, ब्रेड व अन्य खाद्य सामाग्री आपस में सामाजिक से उपलब्ध करा रहे हैं। यह सेवा कोरोना लॉक डाउन खत्म होने तक लगातार चलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments