HomeUttarakhandNainitalरामनगर : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर; बेटे की मौत,...

रामनगर : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर; बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

रामनगर | रामनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे 309 पर चिल्किया के पास रोडवेज की बस ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून जा रही थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार भिडंत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी तारुख खान की मां सईदा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सईदा को पास के सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया। सईदा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए हैं।

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 6 साल की मासूम की मौत, काउंटर के नीचे दबने से हुआ हादसा

25वीं सालगिरह पर डांस करते-करते कारोबारी की मौत; गश खाकर गिरे…फिर नहीं उठे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments