HomeBreaking Newsडीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का...

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन

ADVERTISEMENTS

मिसाल बना राज्य का प्रथम इंटेंसिव केयर शेल्टर

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत् प्रयासों से भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चे राज्य के प्रथम इन्टेंसिव केयर शेल्टर में मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। दिन—प्रतिदिन बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जहां बच्चें, संगीत, योग, खेल एक्टिविटी के साथ ही शिक्षा में रूचि ले रहे हैं।
डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन

IAS Story:

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग निर्देशन में जिलाधिकारी सविन बंसल हर क्षेत्र पर तेजी से कार्य कर हैं। माइक्रोप्लान के तहत तैयार किया गया राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर बेहतरीन कार्य कर रहा है। यहां भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर रखा गया। वे आखर ज्ञान के साथ ही तकनीकि ज्ञान भी सीख रहे हैं। साथ ही इन बच्चों को संगीत एवं अन्य गतिविधि के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन
साधुराम इन्टर कालेज में बनाए गए आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में विशेषज्ञ शिक्षक मौजूद हैं। वे अपनी-अपनी विधा योग, संगीत, खेल, मंचन, कम्प्यूटर शिक्षा से बच्चों को पारंगत कर रहे है। शेल्टर में बच्चों को शिक्षा के साथ ही कम्प्यूटर ज्ञान एवं संगीत के माध्यम से मुख्यधारा से जाड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए कम्प्यूटर रूम, म्यूजिक रूम तैयार कर लिया गया है।
डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन
अब भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चे तकनीकि ज्ञान के साथ संगीत शिक्षा भी प्राप्त करेंगे। आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर में प्रतिदिन 25-30 बच्चे कक्षाओं में पढाई कर हैं। जिनके भावी भविष्य को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में रेस्क्यू किये बच्चों सहित संस्थानों एवं घरों से भी बच्चे आ रहे हैं।
डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन
इस मुहिम से जहां बच्चों में शिक्षा के प्रतिरूचि बढ रही है वहीं संगीत, चित्रकला, कम्प्यूटर ज्ञान, खेल के माध्मय से बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। आधुनिक केयर शेल्टर में निजी स्कूल/संस्थान की भांति सुविधाएं विकसित की गई हैं।
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

 

कौन हैं DM साविन बंसल

देहरादून के डीएम पद पर तैनात साविन बंसल 2009 बैच के IAS officer हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्‍होंने 2008 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। UPSC CSE 2008 की फाइनल लिस्‍ट में उनका नाम 28वें स्‍थान पर है, जिसमें उनकी रैंक 34 बताई गई है। IAS training के बाद उन्‍हें Uttarakhand Cadre अलॉट किया गया। जिसके बाद से वह उत्‍तराखंड में ही अलग अलग पदों पर कार्य कर रहे हैं। सविन बंसल उत्‍तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल के डीएम भी रह चुके हैं। अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में उनके काम भी जमकर तारीफ हुई। अल्मोड़ा में सत्तारूढ़ दल के नेताओं के आगे भी वह नहीं झुके और इस्तीफा तक देने को तैयार हो गए। तब जन हित में अच्छे काम की वजह से उनका अल्मोड़ा से तबादला कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments