HomeUttarakhandNainitalरामनगर : मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग, 8 बाइकें और...

रामनगर : मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग, 8 बाइकें और सामान जलकर हुआ राख

ADVERTISEMENTS

रामनगर | नैनीताल जिले के रामनगर में टांडा क्षेत्र में बीती देर रात एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग लगने की वजहों की पड़ताल की जा रही है। दुकान स्वामी द्वारा आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी मेहरबान रविवार शाम को अपनी दुकान बंद कर ईद मनाने अपने घर स्वार, उत्तर प्रदेश रवाना हो गया था। जिसके बाद दुकान में आग लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार आग रात को अचानक लगी। दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक घर के व्यक्ति ने जब धुआं उठते देखा तो उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। आग में मेहरबान ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखी 8 मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। इसके अलावा, दुकान में मोटर पार्ट्स और अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गए। दुकान स्वामी मेहरबान ने बताया कि उसे करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग इस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी है।

1 अप्रैल से लागू हो रहा बजट; 6 बड़े बदलाव, टैक्स स्लैब में बड़ी राहत

देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, मुख्यमंत्री ने जाना मरीजों का हाल

ATM से कैश निकालना महंगा होगा; 1 मई से फ्री लिमिट पार करने के बाद चार्ज लगेगा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments